फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रही श्रद्वालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, छह घायल

Sun, 01 Nov 2020 05:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करके घर लौट रहे श्रद्वालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में ट्रॉली पर सवार छह लोग घायल हो गए, जबकि रास्ते से गुजर रही तीन महिलाएं भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से जख्मी हो गई। सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के सहाबागंज के पास शनिवार की रात दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित करने के बाद श्रद्वालु ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर हाईवे पर चढ़ने लगा। तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्रॉली खड्ड में पलट गई।

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से तीन महिलाएं भी घायल हो गईं। चीख-पुकार के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने श्रद्वालु शिवा, आदेश, कृजन वर्मा, विजय कुमार साहू, प्रदीप कुमार, पवन कुमार के साथ ही नफीसा बेगम, खुशनुमा बानो और शालिया बानो को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिवा और आदेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें