फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में छह आईएएस अफसरों का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती

Sat, 31 Jan 2026 07:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में छह आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आगे पढ़ें और जानें किसे कहां नई तैनाती मिली? 
विज्ञापन
आईएएस अफसरों का तबादला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने शनिवार को छह आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया।
विज्ञापन


नगेन्द्र प्रताप को आगरा का मंडलायुक्त बनाया गया है। वह अभी तक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन

 
मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को नगर आयुक्त, फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। 

मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे आद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। 

गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। 

रणवीर प्रसाद को आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास अभी प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें