फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह आईएएस अफसरों को मिली नई तैनाती

Sun, 06 Apr 2014 08:55 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने छह आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। ये वह अधिकारी हैं जिन्हें हाल ही में चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी पद से हटाया था।
विज्ञापन


मैनपुरी व फीरोजाबाद के  डीएम पद से हटाने के बाद अपर स्थानिक आयुक्त के पद पर नई दिल्ली स्थानांतरित किए गए वीके पवार व विमल कुमार शर्मा को अब क्रमश: नोएडा व ग्रेटर नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

बहराइच के डीएम पद से हटाए जाने के बाद खेलकूद व युवा कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाए गए राकेश कु मार को अब कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


पहले मऊ से संत रविदासनगर के डीएम बनाए गए और फिर हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखे गए चंद्रकांत पांडेय को भी कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


बलिया के डीएम पद से हटाए गए यशवंत राव को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है।

इसी पद से वह बलिया के डीएम पद पर भेजे गए थे। विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सत्येंद्र सिंह को शारदा सहायक समादेश परियोजना का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें