फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में छह पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

Fri, 02 Sep 2022 07:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर के एक अधिकारी की तैनाती के बाद अब प्रांतीय पुलिस सेवा के छह पुलिस उपाधीक्षकों की भी तैनाती की गई है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसमें पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर के एक अधिकारी की तैनाती के बाद अब प्रांतीय पुलिस सेवा के छह पुलिस उपाधीक्षकों की भी तैनाती की गई है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि सरकार ने हाल में ही प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए एएनटीएफ का गठन किया है। इसके प्रभारी के तौर पर डीआईजी अब्दुल हमीद की तैनाती की गई है। अब पुलिस उपाधीक्षकों की भी तैनाती की जा रही है।

इसी कड़ी में एनएटीएफ मुख्यालय लखनऊ में दो पुलिस उपाधीक्षकों को तैनात किया गया है। फतेहगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर और 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में रहे अमर बहादुर को एएनटीएफ मुख्यालय में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा 26वीं वाहिनी गोरखपुर में तैनात निष्ठा उपाध्याय को वहीं पर एएनटीएफ में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। जबकि शैलेन्द्र सिंह परिहार को कासगंज से मेरठ, राजकुमार त्रिपाठी को सोनभद्र से वाराणसी, इरफान नासिर खान को एटा से आगरा एएनटीएफ में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें