डीएम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित लोहिया अस्पताल और एसजीपीजीआई में पीएम के लिए सेफ हाउस बनाया जाएगा। पीएम के आगमन के मद्देनजर एयरपोर्ट पर मेट्रो के अलावा फ्लीट के रूट से सटे इलाकों में किसी भी तरह का कोई निर्माण कार्य नहीं होगा।
बारिश के मौसम को देखते हुए अतिथियों के लिए छातों की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। लेसा को भी निर्देश दिए गए हैं कि पीएम के आगमन के दौरान विद्युत आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान रोकने के लिए एयरपोर्ट व आईजीपी परिसर में एक-एक अधिकारी को नामित करें।
ये अधिकारी 27 जुलाई को शाम पांच बजे तक सभी व्यवस्था दुरुस्त होने का फिटनेस सर्टिफिकेट भी देंगे। नगर निगम, एलडीए, पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों को भी चिह्नित कार्यों को पूरा कराने की रिपोर्ट 27 जुलाई दोपहर तक देने के निर्देश दिए गए हैं।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संचालित होने वाले अस्थायी पीएमओ व पीएम लाउंज में सभी जरूरी संसाधन व उपकरण मुहैया कराने की जिम्मेदारी एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर को सौंपी गई है।