फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन छह प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ा

Sun, 31 Aug 2014 03:17 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा की 11 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में अब 118 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शनिवार को नाम वापस लिए जाने के अंतिम दिन छह और प्रत्याशी मैदान से हट गए हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 16 उम्मीदवार वाराणसी की रोहनिया विधानसभा सीट पर हैं। इसके बाद लखनऊ पूरब व कौशांबी की सिराथू सीट पर 15-15 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वहीं, मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।

नाम वापसी के अंतिम दिन रोहनिया सीट से दो, सहारनपुर से एक, ठाकुरद्वारा से एक, नोएडा से एक व हमीरपुर से भी एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

अब सहारनपुर व बिजनौर सीट से 10-10 प्रत्याशी बचे हैं। ठाकुरद्वारा में 11, नोएडा में 12, निघासन में सात, हमीरपुर में 11, चरखारी में छह व बलहा में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीटों पर 13 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। 16 सितंबर को वोटों की गिनती होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें