वाट्स एप पर मिली सूचना के आधार पर मंगलवार शाम क्राइम ब्रांच व रामसनेहीघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने कोटवासड़क कस्बे में देर रात तक कार्रवाई की। पुलिस ने छह तस्करों को दबोचते हुए उनके पास से 60 ग्राम स्मैक व बेचने के बाद बोरे में भरकर रखे गए व 23 लाख 72 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में कई जगहों पर मार्फीन व स्मैक की बिक्री होने का पता चला है।