फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: जंगली जानवर ने मासूम पर किया हमला, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला, नहर में फेंका

Mon, 10 Feb 2025 07:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

ग्रामीणों ने दावा किया है कि मृत जानवर भेड़िया है। उसने गांव में एक मासूम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जानवर को पीटकर मार डाला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में सोमवार शाम एक जंगली जानवर ने मासूम पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर जानवर को मार डाला। ग्रामीणों का दावा है कि यह भेड़िया है। वहीं, ग्रामीणों ने गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी है।

विज्ञापन


महोली कोतवाली के बड़ागांव मार्ग पर स्थित लुकहा गांव में एक जंगली जानवर ने बच्चे पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा पांडेय (8)  घर से खेतों की तरफ जा रहा था। खेतों से निकले एक जानवर ने मासूम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी से पीटकर जानवर को मार डाला।

ग्रामीणों का दावा है कि भेड़िए ने हमले के बाद अपना ठिकाना गन्ने के खेत में बनाया था। वहीं घेरकर उसे मार दिया है। उसे मारने के बाद ग्रामीण उसे पीठ पर लादकर गांव पहुंचे। इसके बाद जानवर को नहर में डाल दिया। वन विभाग जानवर के शव की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें