फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 14.59 लाख रुपये गबन के मामले में सचिव निलंबित, मनरेगा में किया था खेल

Tue, 24 Sep 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सचिव रविकांत शुक्ला के विरुद्ध रजपारापुर ग्राम पंचायत में अमर शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने का आरोप था। शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के महमूदाबाद ब्लॉक में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी रविकांत शुक्ला को जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने मनरेगा धनराशि गबन के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

विज्ञापन


सचिव रविकांत शुक्ला के विरुद्ध रजपारापुर ग्राम पंचायत में अमर शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने का आरोप था। शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई। इसकी ओर से दी गई रिपोर्ट में मामला सही पाया गया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार 14 लाख 59 हजार का गबन होना पाया गया। इस मामले में सचिव को जिला विकास अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। उन्हें ब्लॉक गोंदलामऊ से संबद्ध करते हुए पूरे मामले की जांच बीडीओ गोंदलामऊ को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें