फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: शादी में बैंड बजाकर वापस लौट रहे दो किशोरों की ट्रक से कुचलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 21 Apr 2025 12:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर के रामकोट में दो किशोरों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वो शादी में बैंड बजाकर साईकिल से घर वापस लौट रहे थे। वीभत्स हादसे से परिजन बदहवास हैं।
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर हुई किशोरों की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के रामकोट के लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक से कुचलने से दो किशोरों की  मौत हो गई। रविवार देर रात रामकोट इलाके के इंदिरा नगर निवासी राजकुमार (16) और सौरभ (15) किसी शादी समारोह में बैंड बाजा बजाकर साईकिल से घर वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन


रास्ते में कटीली पेपर मिल के पास सीतापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन घायल किशोरों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - रामजीलाल सुमन के जरिये दलितों में पैठ बढ़ाएगी सपा, धार्मिक के बजाय जातीय ध्रुवीकरण को मिल रहा बल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूरा प्रदेश गर्मी की चपेट में, 13 जिलों में तापमान 40 के पार; बुंदेलखंड के साथ इन इलाकों में लू की चेतावनी


स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पड़ोसी ही थे। यदि किसी शादी समारोह में काम मिल जाता था तो वे परिवार के भरण पोषण के लिए चले जाते थे। इस वीभत्स हादसे को लेकर परिजन बदहवास हैं। 

प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश राय ने बताया कि कटीली चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह ने ट्रक को मौके से पकड़ लिया है। चालक की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें