फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: एपीटीसी में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा टेक्नीशियन... मौत, इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ा

Wed, 17 Dec 2025 10:18 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

टेक्नीशियन निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चल रहे कार्य का निरीक्षण करने के लिए छत पर चढ़े  थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े। जिला अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इलाज शुरू होने से पहले जांच की दौरान की हुई मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर शहर कोतवाली स्थित एपीटीसी में निर्माणाधीन बिल्डिंग से एक टेक्नीशियन नीचे गिर गया। सहयोगियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ललितपुर जनपद निवासी मनीष पुत्र सुरेश (32)  श्री अवंतिका कॉन्ट्रैक्टर्स (इंडिया) लिमिटेड में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में वह सीतापुर एपीटीसी परिसर में चल रहे बिल्डिंग निर्माण कार्य में लगा था।

मनीष निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चल रहे कार्य का निरीक्षण करने के लिए छत पर चढ़े  थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े। ऊंचाई से गिरने के कारण मनीष को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत  एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मनीष की जांच की लेकिन हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण इलाज शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनीष की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों को अवगत कराया गया। परिजन ललितपुर से सीतापुर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस मौके की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें