फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: अंबेडकरनगर में डीसीएम–ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में तीन की मौत, छह घायल

Wed, 17 Dec 2025 10:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी लोग श्रवण क्षेत्र में पिछले एक माह से चल रहे मेले में खजला की दुकान लगाने आए थे। 
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहिरौली के यादव नगर किराए के पास मंगलवार रात पीछे से आ रही डीसीएम ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम की केबिन में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में डीसीएम चालक बुलंदशहर जिले के दवाई निवासी सुधीर कुमार और उनके चचेरे भाई धर्मवीर शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन


हादसे में बुलंदशहर निवासी सतीश चंद्र, महावीर, सुशील कुमार, राजेश, सत्य प्रकाश और छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद डीसीएम में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें - पछुआ हवाओं से प्रदेश में पांच डिग्री गिरा पारा, लखनऊ सहित 19 जिलों में भीषण कोहरा; विभाग ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिजिटल टिकट दिखाने पर स्टेडियम में नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए पार्किंग की रहेगी क्या व्यवस्था


सभी लोग श्रवण क्षेत्र में पिछले एक माह से चल रहे मेले में खजला की दुकान लगाने आए थे। मेला समाप्त होने के बाद मंगलवार रात सामान लेकर बुलंदशहर लौटते समय यह हादसा हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें