फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: मामले को निपटाने के लिए दरोगा पर लगा रिश्वत मांगने का आरोप, वायरल हो रहा वीडियो

Fri, 31 May 2024 05:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के लहरपुर थाना में तैनात एक उपनिरीक्षक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो की एक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के लहरपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक उपनिरीक्षक पर आईजीआरएस मामले को निपटाने के लिए घूस मांगने का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दरोगा पैसे लेने और देने की बात करते नजर आ रहे हैं। एसपी चक्रेश मिश्र के निर्देश पर इस मामले की जांच सीओ लहरपुर को सौंपी गई है।

विज्ञापन


प्रकरण में सीतापुर पुलिस ने स्पष्टीकरण भी जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि लहरपुर थाना क्षेत्र के रूढा भवनाथपुर गांव निवासी अर्चना ने अपने पति रंजीत, सास सुंदरी और ससुर कमलेश के विरुद्ध आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच के क्रम में उपनिरीक्षक ने दोनों पक्षो को चौकी पर बुलाया था।

ये भी पढ़ें - जानलेवा हुई गर्मी: अचानक तबीयत बिगड़ी कल रात से अब तक पांच की मौत, डॉक्टर बोले- जरूरी हो तभी घर से निकलें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में गर्मी से हाहाकार: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड... नौतपा के छठे दिन 166 की मौत; जानें कब से मिलेगी राहत


इस दौरान पीड़िता ने बताया कि आईजीआरएस में उसका एक हजार रुपया खर्च हुआ है। अगर वह उसे वापस मिल जाये तो वह कोई कार्रवाई नहीं चाहेगी। इस पर उपनिरीक्षक ने सुंदरी और कमलेश से अर्चना को एक हजार रुपये देने की बात कही। परिजनों द्वारा वार्तालाप के एक हिस्से को रिकार्ड कर दिखाया जा रहा है। 

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ लहरपुर से करवाई जा रही है। जांचोपरांत दोषी पाए जाने पर उपनिरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें