लखनऊ। नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2026 के तीसरे दिन मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सेंट जोसेफ स्कूल की सीतापुर रोड शाखा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शाखा ने बास्केटबॉल के तीनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। क्रिकेट में भी सीतापुर रोड की बालक टीम ने राजाजीपुरम शाखा पर 20 रनों से जीत दर्ज की।
बास्केटबॉल जूनियर बालिका वर्ग में सीतापुर रोड ने राजाजीपुरम शाखा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग में भी टीम ने राजाजीपुरम को 14 अंकों से शिकस्त दी। सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में सीतापुर रोड ने राजाजीपुरम को 47-21 से हराया। क्रिकेट में मेराज गाजी ने पांच विकेट लेकर राजाजीपुरम को घुटने टेक दिए। सीतापुर रोड ने यह मुकाबला 20 रनों से जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। लंबी कूद में सीतापुर रोड की आयत हाशमी ने स्वर्ण पदक जीता। रुचिखंड की अलशिफा बानो को रजत और शिवन्या जायसवाल को कांस्य पदक मिला। खो-खो के सब-जूनियर बालिका वर्ग में सीतापुर रोड की टीम ने राजाजीपुरम को दो अंकों से हराया। हालांकि कबड्डी के सब-जूनियर बालक वर्ग में रुचिखंड ने सीतापुर रोड पर जीत दर्ज की।
कबडडी खेलतीं खिलाड़ी।
कबडडी खेलतीं खिलाड़ी।
कबडडी खेलतीं खिलाड़ी।
कबडडी खेलतीं खिलाड़ी।