फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: कथावाचिका के साथ असलहे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Jul 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

आरोपी कथावाचिका को शिवाजी नगर अपने किराये के कमरे ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय आरोपी के साथ उसका एक साथी  भी मौजूद था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर ने नाबालिग कथावाचिका के साथ अवैध असलहे के दम पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जिला बाराबंकी के थाना मोहम्मदपुर खाला की रहने वाली एक हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा कथावाचक का भी कार्य करती है। उसके पिता ने बताया कि उसकी पुत्री थाना रामपुर मथुरा के एक गांव में बीती 9 अप्रैल को कथा करने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान वह आरोपी किशोर के घर रुकी थी। जहां आरोपी ने उसकी पुत्री का फोन नंबर ले लिया। वह उसकी पुत्री से बात करने लगा।

24 अप्रैल को जब उसकी पुत्री महमूदाबाद कथा करने के लिए पहुंची तो बस स्टॉप पर पहले से मौजूद आरोपी कथावाचिका को शिवाजी नगर अपने किराये के कमरे ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय आरोपी के साथ उसका एक साथी  भी मौजूद था। पीड़िता किसी तरह से कमरे से बाहर निकली तो टीम के ढोलकिया चंद्रिका को फोन कर सारी घटना बताई।
विज्ञापन


लोक लाज के कारण पीड़िता ने शिकायत नहीं की लेकिन 28 जून को गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने फेसबुक पर उसकी पुत्री के अश्लील वीडियो देखे। अपराध निरीक्षक सुरेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें