फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में दर्दनाक हादसा: उत्तराखंड से मरीज लेकर बनारस जा रही निजी एम्बुलेंस पलटी, चार की मौत

Fri, 17 Oct 2025 10:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी एंबुलेंस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के अटरिया के हिंद अस्पताल के पास शुक्रवार सुबह एक निजी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि एम्बुलेंस मरीज लेकर देहरादून से बनारस जा रही थी। 

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक निजी एम्बुलेंस मरीज को इलाज के लिए बनारस लेकर जा रही थी। हिन्द अस्पताल के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में सड़क किनारे खड़ी अज्ञात 40वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, महिला के साथ रोड किनारे खड़ी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची का इलाज हिंद अस्पताल में चल रहा है।

हादसे में एम्बुलेंस सवार तीन लोगों व सड़क किनारे खड़ी एक अज्ञात महिला की मौत हुई है। मृतकों में एम्बुलेंस चालक गुरमीत (40) , एम्बुलेंस सवार मरीज विशाल पांडेय (48), व एक अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के मृतकों की सूची: 
1.
मरीज विशाल पांडेय (40) निवासी देहरादून -यह कमर में गम्भीर चोट का इलाज कराने बनारस जा रहे थे। 
2. हिन्द गेट के सामने खड़ी महिला (करीब 40)
3. एम्बुलेंस सवार एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात (करीब 45 वर्ष)
4. एम्बुलेंस चालक- गुरमीत (23)- निवासी हरिद्वार

घायलों का विवरण:
1. दिव्यांशु पांडेय (42) निवासी कैमूर, बिहार । यह मरीज के भाई हैं।
2. हिन्द गेट के सामने महिला के साथ खड़ी बच्ची (करीब 12 वर्ष)।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें