सीतापुर में एटीएम लूटकांड के वांछित तीन बदमाशों की शुक्रवार सुबह पुलिस व एसओजी टीम से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गिरफ्तार हुआ है जबकि दो फरार हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीतापुर जिले की कोतवाली लहरपुर व सदरपुर क्षेत्र में एटीएम लूट कांड में वांछित तीन बदमाशों की शुक्रवार सुबह पुलिस व एसओजी टीम से मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के निगोरी पुल के पास हुई।
विज्ञापन
इस मुठभेड़ में सहारनपुर के थाना गंगोह के बेनी नाजर गांव निवासी शाबेज को गिरफ्तार किया गया। इसके पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि उपचार के बाद जेल भेजा जाएगा।
इसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, एक पिकअप बरामद हुई है। वहीं, गैंग के दो अन्य सदस्य मुठभेड़ स्थल से भागने में सफल रहे हैं। पुलिस द्वारा कॉम्बिंग कर गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है।