फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: अभी तक बस तीन धुरंधर लगा सके हैं अर्धशतक, दो सांसद कांग्रेस जबकि एक एलकेडी का

Sat, 06 Apr 2024 03:07 PM IST
ishwar ashish उदय प्रकाश सिंह, अमर उजाला, सीतापुर

सार

अभी तक लोकसभा चुनाव में सियासी पिच पर सिर्फ तीन ही सांसद हुए हैं जो कि 50 प्रतिशत का आंकड़ा छू सके हैं। इसमें से दो सांसद कांग्रेस के हैं।
विज्ञापन
जगदीश चंद्र, हरगोविंद और राजेंद्र कुमारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर से दिल्ली का सफर तय करने वाले तीन सांसद ही अब तक चुनावी पिच पर ''50'' बना सके हैं। कुल मतों में से 50 फीसदी का आंकड़ा छूने वाले दो सांसद कांग्रेस जबकि एक एलकेडी के रहे। आखिरी बार 1984 में लोकसभा का दंगल फतह करने वाली राजेंद्र कुमारी बाजपेई ने 50 फीसदी वोट हासिल किए थे। पिछले 40 साल से कोई सांसद यह करिश्मा नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


संसदीय सीट सीतापुर को अपना पहला सांसद 1951 में मिला था। अब तक यहां 17 लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। जिसमें 194 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। इस दरम्यान कुल मतदान में 50 फीसदी के जादुई आंकड़े तक महज तीन सांसद ही पहुंचने में कामयाब रहे हैं। पहली बार कांग्रेस के जगदीश चंद्र दीक्षित और आखिरी बार राजेंद्र कुमारी बाजपेई ने 50 फीसदी का आंकड़ा छुआ था। एलकेडी सांसद हरगोविंद वर्मा का नाम भी इस फेहरिस्त में शुमार है। सबसे ज्यादा मत पाने का हरगोविंद का रिकॉर्ड आज तक कायम है। 

ये भी पढ़ें - बसपा प्रत्याशी के बिना सुल्तानपुर की सियासी फिजां का अंदाजा मुश्किल, कहीं घोड़े की चाल न चल दे 'हाथी'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: पर्यटकों की पहली पसंद बना रामंदिर, ताजमहल से ज्यादा पहुंचे पर्यटक, कमाई में भी निकला आगे


जगदीश चंद्र को मिले थे 56.67 फीसदी वोट 
कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश चंद्र दीक्षित ने 1971 के चुनाव में पहली बार 50 फीसदी से ऊपर वोट हासिल किए थे। इस चुनाव में 10 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 235388 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जगदीश चंद्र दीक्षित ने 56.67 फीसदी मत पाकर कुर्सी कब्जा जमाया था। भारतीय जन संघ के उम्मीदवार जयनारायण 33.92 फीसदी मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन


हरगोविंद ने हासिल किए थे 62.73 फीसदी मत
एलकेडी के उम्मीदवार हरगोविंद वर्मा ने 1977 के चुनाव में यह करिश्मा किया था। इस चुनाव में 316664 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस चुनाव में पांच उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। इसमें हरगोविंद को 62.73 फीसदी मत मिले थे। इन्होंने तत्कालीन सांसद जगदीश चंद्र को हराया था। कांग्रेस के जगदीश चंद्र को 27.24 फीसदी मतों से ही संतोष करना पड़ा था। यह रनर रहे थे।

राजेंद्र कुमारी बाजपेई को मिले थे 50.25 प्रतिशत वोट
कांग्रेस की राजेंद्र कुमारी बाजपेई ने सीतापुर संसदीय सीट के इतिहास में आखिरी बार यह करिश्मा किया था। वर्ष 1984 के चुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में थे। इस चुनाव में कुछ 379569 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कांग्रेस की राजेंद्र कुमारी ने 50.25 प्रतिशत मत हासिल किए थे। एलकेडी के हरगोविंद वर्मा 25.01 फीसदी मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें