फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुरः उग्र प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन लोगों ने जगह-जगह काले झंडे लगाकर जताया सीएए का विरोध

Sat, 21 Dec 2019 02:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर में लोगों ने जगह-जगह काले झंडे लगाकर सीएए पर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के बाद शनिवार को सीतापुर में लोगों ने जगह-जगह काले झंडे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। लोगों ने बाजार से लेकर अन्य स्थानों पर काले झंडे लगाकर नागरिकता संशोधन कानून पर अपना विरोध जताया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर बाजार और दुकानें बंद रखी गईं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को सीतापुर में लोगों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में पत्थरबाजी भी की गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया था। इससे जिले में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया था। इन हालात को देखते हुए शनिवार को जिले में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ गई है। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें