Non Bailable Warrant Issued Against Congress MP: सीतापुर के सांसद राकेश राठौर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके पहले उनकी जमानती अर्जी भी खारिज की गई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Non Sitapur Congress MP News: दुष्कर्म मामले में सांसद राकेश राठौर के विरुद्ध सीजेएम न्यायालय ने सोमवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दुष्कर्म मामले में सांसद को बीती 25 जनवरी को दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें 27 जनवरी तक सुबह 11 बजे कोतवाली में हाजिर होकर बयान दर्ज करवाने का मौका दिया गया था। वह सोमवार को कोतवाली नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव प्रकाश की कोर्ट से गिरफ्तारी अधिपत्र जारी करवा लिया।
सूत्रों की माने तो सांसद का भतीजा सुबह कोतवाली नगर पहुंचा था। हालांकि पुलिस सांसद का बयान करवाने पर अड़ी रही। उनके सामने न आने पर यह कार्यवाही की गई।