फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: मां के सिर पर ईंट से वारकर कर दी हत्या, वारदात के बाद कमरा बंद कर बैठा रहा बेटा

Thu, 12 Mar 2026 11:50 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर के कमलापुर में एक बेटे ने ईंट से वारकर अपनी मां की हत्या कर दी और इसके बाद कमरा बंद कर बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वारदात के बाद परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के कमलापुर के ऊंचा खेरा कलां गांव निवासी मालती (65) की सिर पर ईंट से वारकर बेटे ने हत्या कर दी। इसके बाद दरवाजा बंद कर घर के अंदर ही बैठ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी मालती (65) बुधवार रात घर में थीं। इसी दौरान उनके पुत्र हरिशंकर ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्से से तमतमाए हरिशंकर ने ईंट से महिला के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकजुट हुए तो आरोपी एक कमरे में छिपकर बैठ गया। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ग्रामीणों ने बताया कि हरिशंकर नशे का आदी है। वह अक्सर घर में मां से विवाद करता था। मालती ने पहले से ही लोगों से आशंका जाहिर की थी कि उनका पुत्र कभी भी उनके साथ अनहोनी कर सकता है। हालांकि उन्होंने पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी। मौके पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने भी जांच की है। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि मामले में हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खराब आचरण के चलते छोड़ चुकी है पत्नी

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी हरिशंकर का विवाह हो चुका है। पत्नी सीमा ने बताया कि पति के खराब आचरण और शराब की लत के कारण वह अपने चार बच्चों लकी (13), आदित्य (11), अभय (9) और अनिकेत (6) को लेकर लखनऊ में रहती हैं। वह एक निजी अस्पताल में काम करती हैं। पति घर के हर सामान को बेचकर शराब पी गया है। खेती भी न के बराबर है। महज पांच बिसवा जमीन है। इसी वजह से पूरे परिवार को लेकर लखनऊ में रहना पड़ रहा है।

आरोपी के पिता की पांच साल पहले हो चुकी है मौत

ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले आरोपी के पिता मथुरा प्रसाद की भी मौत हो गई थी। उनके कान के पास चोट के निशान मिले थे। हालांकि परिजनों ने बताया था, कि उन्हें बकरी ने ठोकर मार दी थी। इसलिए उस समय आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें