फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: पिंजरे में फंसा तेंदुआ, गोशाला के सीसीटीवी में हुआ था कैद; वन विभाग ने कहा खूंखार है जानवर

Sun, 28 Sep 2025 11:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर

सार

Leopard in Sitapur: यूपी के सीतापुर जिले में वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंचरे में तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग ने उसे स्वभाग से उग्र बताया है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 संदना के बेसौली गांव में करीब एक माह से तेंदुए का खौफ था। लगातार ग्रामीण पगचिन्ह देखने का दावा कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का भी दावा किया था। वहीं, तेंदुआ बेसौली की एक गोशाला के सीसीटीवी में भी कैद हुए था।  वन विभाग के अधिकारियों ने कुछ पगचिन्हों की भी जांच कराई तो तेंदुए की पुष्टि हुई। इसके बाद इलाके में पिंजरा लगा दिया गया।  
विज्ञापन


रविवार देर रात ग्राम बैसौली में वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया।  तेंदुए की कैद होने की खबर सुन ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को आगे न जाने की सलाह दी गई। 

वयस्क है तेंदुआ
डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि तेंदुआ वयस्क है। पिंजरे में कैद हो चुका है। उसका स्वभाव अभी उग्र है। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।इसके बाद उसे छोड़ने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें