फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोमवार से चलेगी पूर्वोत्तर रेलवे की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस, बिहार और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लाभ

Sun, 28 Sep 2025 10:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Amrit Bharat Express: पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार से रवाना होगी। यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से छपरा वाया लखनऊ चलाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
अमृत भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस सोमवार को पटरी पर उतरेगी। यह ट्रेन छपरा से आनंद विहार (दिल्ली) वाया लखनऊ चलाई जाएगी। ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 05133 छपरा-आनंद विहार उद्घाटन विशेष गाड़ी छपरा से सुबह 11 बजे चलकर सीवान, कप्तानगंज, गोरखपुर, बाराबंकी होते हुए बादशाहनगर से रात 9ः07 बजे, ऐशबाग से रात 9ः50 बजे गुजरते हुए सुबह आठ बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन जल्द ही नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएगी। अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ियों में स्लीपर के आठ, जनरल के 11 कोच रहेंगे।

अजमेर के लिए भी चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
सीपीआरओ ने बताया कि सोमवार को ही 05587 दरभंगा-मदार (अजमेर) अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी भी चलाई जाएगी। यह दरभंगा से सुबह 11 बजे रवाना होगी। गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी से होते हुए गोमतीनगर स्टेशन रात 1ः35 बजे, बादशाहनगर से रात 1ः52 बजे, ऐशबाग से रात 2ः35 बजे होते हुए अगली शाम साढ़े छह बजे अजमेर के मदार स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें