फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: वस्त्र भंडार में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, 10 लाख रुपये का माल जलकर राख

Fri, 31 May 2024 04:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के एक वस्त्र भंडार में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का माल खाक हो गया। आग ने पास स्थित सराफा की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
वस्त्र भंडार में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के लालबाग मुख्य बाजार स्थित एक कपड़े के शोरूम में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने पास स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल को सूचना दी गई। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सहगल वस्त्र भंडार में शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा माल जलने लगा। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में पास स्थित सहगल ज्वैलर्स की दुकान भी आ गई।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया 10 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें