फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में वारदात: छोटे भाई की तहरीर पर तीन के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Aug 2024 11:21 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के महोली में बुधवार देर रात हुई हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक के सिर पर वार करने से हत्या हुई थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के कोतवाली महोली क्षेत्र के बड़ागांव चौकी इलाके के उमरिया गांव में बुधवार देर रात हई हत्या में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। छोटे भाई की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई विमल सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात छैल बिहारी शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। भाई राज किशोर सिंह ने उसे गाली देने से मना किया जिस पर वह आग बबूला हो गया। उसने राज किशोर (40) के ऊपर डंडे से हमला कर दिया जिससे राजकिशोर के सिर में डंडा लगते ही वह अचेत होकर गिर गए। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। छैल बिहारी पासी मौके से फरार हो गया। घटना की पुलिस को सूचना दी। भारी पुलिस बल एहतियातन गांव में मौजूद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गोमती नगर में युवती से अभद्रता: चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कई अफसर हटे व कई निलंबित
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ये करतूत तहजीब के शहर पर दाग है..., छात्र ने कहा, घटना से आहत हूं, उसकी दोस्त को सदमा लगा है


राज किशोर सिंह तीन भाई हैं। बड़े भाई की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर राजकिशोर अविवाहित था। सबसे छोटा भाई विमल सिंह है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें