फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: धुंध में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, चार घायल, एक महिला की हालत नाजुक

Thu, 11 Dec 2025 11:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर की लहरपुर कोतवाली में हुए एक हादसे में एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। वहीं, एक महिला की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर मंडी के पास बृहस्पतिवार सुबह धुंध के कारण एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार चालक सहित तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे में घायल एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को सीएचसी ले जाया गया है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के अनुसार यह बस तंबौर से आ रही थी। लालपुर मंडी के पास हादसा हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

घायलों का विवरण: बस में सवार खलीकुन निशा पत्नी इस्लाम (45  वर्ष) निवासी काशीपुर मल्लापुर थाना तंबौर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वहीं, रोशन पुत्र महेश (49 वर्ष ) निवासी अज्जयपुर थाना तंबौर, मनसुखा पुत्र देवकी (45 वर्ष) सकरन, प्रेम सागर पाण्डेय पुत्र राधे लाल (66 वर्ष) निवासी पलौली थाना सकरन को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां सभी का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें