फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: संदिग्ध हालत में कार के अंदर मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

Thu, 03 Jul 2025 09:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में एक युवक का शव कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला है। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली इलाके में जिला अस्पताल से उजागर लाल इंटर कॉलेज मार्ग पर खड़ी एक कार में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव पड़ा पाया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मार्ग पर स्थित डॉ आलोक जौहरी के पास रॉयल फर्नीचर के सामने खड़ी कर में महोली के इमलिया गांव निवासी जितेंद्र पासी (35) का शव मिला है।

कार की पिछली सीट पर शव पाया गया है पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं, अंडरवियर खिसकी हुई है। मौके पर आई फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक देर रात 3:07 पर यह कर यहां आकर खड़ी हुई है जिसमें मृतक अकेला ही था ऐसा माना जा रहा है कि रात में झगड़ा होने के बाद वह स्वयं ही गाड़ी चलकर यहां तक आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें