फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर : महमूदाबाद में दुल्हन की बहन संग दुष्कर्म का प्रयास, टेंपो में हाथ-पैर बंधी मिली

Thu, 21 Apr 2022 06:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

कोतवाली महमूदाबाद के एक मोहल्ले में आई बरात में खाना खाने जा रही 12 वर्षीय बालिका लापता हो गयी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, इसी बीच वह घर के बगल में खड़े एक टेम्पो के अंदर से आवाज आई तो परिजनों ने देखा कि दुल्हन की बहन उसके अंदर थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली महमूदाबाद इलाके में दुल्हन की शादी में उसकी छोटी बहन के साथ विशेष समुदाय के युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का परिजनों ने आरोप लगाकर हंगामा काटा। कोतवाली महमूदाबाद के एक मोहल्ले में आई बरात में खाना खाने जा रही 12 वर्षीय बालिका लापता हो गयी।

विज्ञापन


परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, इसी बीच वह घर के बगल में खड़े एक टेम्पो के अंदर से आवाज आई तो परिजनों ने देखा कि दुल्हन की बहन उसके अंदर पड़ी थी। जिसके हाथ पैर रस्सी से बंधे थे। परिजन आनन फानन में बालिका को घर लेकर गये। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई और उसने उसी वार्ड के रहने वाले शादिक के ऊपर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुबह हुआ हंगामा
वैवाहिक कार्यक्रम में कोई खलन न हो। इसके लिए परिजन शांत हो गए, लेकिन सुबह करीब 10 बजे रमकुण्ड चौराहे पर स्थित पटेल प्रतिमा के पास सैकड़ो लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों के इकट्ठा होने की जानकारी पाकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रति. अम्बरीश गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के सीपी तिवारी, श्री संकटा देवी मंदिर के अध्यक्ष रमेश बाजपेयी सहित तमाम हिन्दू संगठन के लोग रमकुण्ड चौराहा पहुँच गए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा रामकुंड चौराहा पहुची। जहाँ नगर पालिका अध्यक्ष प्रति. अम्बरीश गुप्ता, सीपी तिवारी व ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौप कर मांग की है कि मोती पुर वार्ड में जिन लोगों के द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है वह लोग अवैध रूप से गांव में गोला बारूद बनाने का काम करते है।

हर बात पर पूरे गांव को हथगोले से उठने की धमकी देते रहते है, जिससे मोहल्ले वालों में भय व्याप्त है। जिसकों देखते हुए ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही की जाए। उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा ने पुलिस के आलाधिकारियों से पूरे मामले की जांच करवाकर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की बात कही। तब जाकर रामकुंड चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए ।
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ।

इससे भी पहले हो चुका बवाल
भाजपा पार्टी की जीत के बाद 12 मार्च को जब मोतीपुर वार्ड के लोग जश्न मना रहे थे, तब भी शादिक व इनके भाईयों द्वारा डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट की गई थी। 

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि पीड़िता के घर में वैवाहिक कार्यक्रम था। इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले लड़के ने छेड़खानी की। जिसपर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। 

दो समुदायों के बीच मामले को लेकर पुलिस अलर्ट 
पुलिस प्रसाशन ने दो समुदाय के बीच मामले को लेकर अलर्ट पर है। गुरुवार की दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह, बिसवां , सिधौली, महमूदाबाद सीओ व  थानाध्यक्ष रामपुर कलां, रेउसा, बिसवां, सरदपुर, रामपुर मथुरा, थानगांव पुलिस बल के साथ एक कम्पनी पीएसी भी पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें