फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: एंटी नारकोटिक्स टीम ने 50 लाख रुपये की स्मैक पकड़ी, हिरासत में लिया गया युवक

Sat, 31 Aug 2024 04:30 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, महमूदाबाद (सीतापुर)

सार

सीतापुर में एंटी नारकोटिक्स टीम ने 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ युवक को पकड़ा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक युवक को हिरासत में लेकर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। टीम उसे कोतवाली में रखकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पैतेपुर मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठित माल के करीब एक देशी शराब का ठेका है। इस ठेके पर मुबारकपुर गांव निवासी प्रवीण वर्मा सेल्समैन का काम करता है। शुक्रवार को एंटी नारकोटिक्स टीम ने उसे हिरासत में लिया।

इसके बाद प्रवीण से लम्बी पूछताछ की। प्रवीण की निशानदेही पर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया है। सूत्रों की माने तो पकड़ी गयी अवैध स्मैक की कीमत लगभग 50 लाख बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें