फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: दरोगा ने युवक को पीट-पीटकर किया मरणासन्न, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों में आक्रोश

Wed, 13 Aug 2025 11:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर की सिधौली कोतवाली में दरोगा ने एक युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की कोतवाली सिधौली में तैनात एक दरोगा पर एक युवक को पीटने का आरोप लगा है। युवक को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


जसवंतपुर निवासी सत्यपाल यादव (26) पुत्र सोबरन की जाफरीपुरवा में परचून की दुकान है। वह रात में दुकान में सो रहे थे। चचेरे भाई अमित यादव ने बताया कि सत्यपाल दुकान में सो रहे थे। भण्डिया चौकी इंचार्ज मणिकांत श्रीवास्तव गस्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सत्यपाल को जगाकर पूछताछ की।

आरोप है कि उसे बहुत मारा गया। इसके बाद दरोगा मौके से चले गए। सत्यपाल को पिटाई में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी रात 3 बजे हुई। वह सत्यपाल को रात में सीएचसी सिधौली लाये। वहां से सुबह 9 बजे मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उनकी मौत हो गई। परिजनों में घटना को लेकर आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें