फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला ने चार हाथ-पैर वाले अद्भुत बच्चे को दिया जन्म, देखने आने वालों की अस्पताल में लग गई भीड़

Mon, 22 Jul 2024 02:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने चार हाथ-पैरों वाले अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। उसे देखने के लिए अस्पताल में भीड़ लग गई।
विज्ञापन
अपने बच्चे के साथ महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के सांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को एक महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के चार हाथ चार पैर हैं। ऐसे अद्भुत बच्चे को देखने के लिए लोग आ रहे थे। सुबह 10 बजे बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सकरन थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के कोरियनपुरवा पूनम रमा देवी (40) के रविवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें पीएचसी रेवान में भर्ती कराया गया। सुबह करीब 5 बजे महिला ने इस अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को देखने के लिए गांव से बड़ी संख्या में लोग आने लगे। हालांकि, बच्चे ने करीब 5 घंटे बाद सुबह 10 बजे दम तोड़ दिया।

एक दूसरे से जुड़ा था शरीर
पूनम के पति रामफल ने बताया कि पत्नी ने एक अद्भुत बालक को जन्म दिया था। बालक का पूरा शरीर एक दूसरे शरीर से जुड़ा था। एक शरीर विकसित तो दूसरा अविकसित था। उसके चार हाथ और चार पैर भी थे। बच्चे को देखकर सीएचसी की कुछ महिलाएं भयभीत होने लगीं तो उसे लेकर बाहर आ गया। हालांकि, इस बच्चे ने पांच घंटे बाद दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें