फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय पाल शर्मा के खिलाफ एक और शिकायत की जांच एसआईटी को

Mon, 28 Sep 2020 01:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अजयपाल शर्मा
विज्ञापन
विवादों में घिरे आईपीएस अजय पाल शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ एक और शिकायत की जांच भी एसआईटी को सौंपी जा चुकी है, जिसमें उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए जल्द बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस बार अजय पाल शर्मा के खिलाफ गुड़गांव के संजय कपूर ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत की है कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के मामले में नोएडा के तत्कालीन एसएसपी रहे अजय पाल शर्मा से संपर्क किया था पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। इस पर अजय पाल के इशारे पर उनके खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज की गई और एक मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। उन्हें एक अपराधी से धमकी भी दिलाई गई। 

कपूर की शिकायत को अगस्त माह में एसआईटी को संदर्भित कर दिया गया था। एसआईटी कपूर के बयान दर्ज कर चुकी है और अब अजय पाल शर्मा को बुलाकर उनका बयान दर्ज करेगी। गौरतलब है कि अजयपाल शर्मा पर ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर बिचौलियों से सांठगांठ  करने व जेल में बंद अपराधियों से संबंध रखने के एक अन्य आईपीएस अफसर ने आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें