फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक हत्याकांड: एसआईटी के खुलासे से पकड़ा गया सिपाही का झूठ, कार से नहीं टकराई थी बाइक

Tue, 09 Oct 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक विवेक तिवारी।
विज्ञापन

विवेक तिवारी हत्याकांड में एसआईटी की जांच में नया खुलासा हुआ है। एसआईटी की टेक्निकल सपोर्ट टीम के अनुसार, विवेक तिवारी की कार सिपाहियों की बाइक से टकराई ही नहीं।

विज्ञापन


जबकि सिपाही प्रशांत चौधरी ने बयान दिया था कि विवेक तिवारी ने कई बार उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की जिस पर आत्मरक्षा में उन्हें गोली चलानी पड़ी।

विवेक तिवारी की 28 सितंबर को लखनऊ के गोमती नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी की जांच में हुए खुलासे ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर विवेक ने कार चढ़ाने की कोशिश नहीं की तो आखिर सिपाही ने क्यों गोली चलाई।

Video: इस वीडियो से पकड़ा गया लखनऊ पुलिस का सफेद झूठ, देखें विवेक तिवारी की गाड़ी का सच
विज्ञापन


हत्याकांड में आरोपी दोनों ही सिपाहियों को बर्खास्त किया जा चुका है। मामले पर मचे हंगामे पर सरकार और प्रशासन बैकफुट पर आ गया। यहां तक कि डीजीपी ओपी सिंह को सफाई देनी पड़ी थी। हालांकि, बाद में हत्याकांड के आरोपी सिपाहियों के समर्थन में अन्य पुलिसकर्मियों ने आवाज उठाई, जिस पर कई को निलंबित को कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन


हत्याकांड में मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने राज्य पुलिस पर संवेदनहीनता के आरोप लगाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात भी की थी। राज्य सरकार ने तिवारी परिवार को मुआवजा व कल्पना को नौकरी देने का आश्वासन दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें