फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टिंग ऑपरेशन में फंसे तीनों मंत्रियों के निजी सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 28 Dec 2018 12:04 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तीनों सचिव निलंबित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीएसए ट्रांसफर और पाठ्य पुस्तक प्रकाशन का ठेका दिलाने के लिए रिश्वत मांगने पर एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे उत्तर प्रदेश सचिवालय के तीन निजी सचिवों को सरकार ने निलंबित कर दिया  गया है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के निर्देश पर एडीजोन लखनऊ राजीव कृष्ण की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर दी गई है। उसे 10 दिन में रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन


इस बीच, सचिवालय प्रशासन के उपसचिव पंचम राम ने सचिवालय के तीनों निजी सचिवों के खिलाफ हजरतगंज थाने में बृहस्पतिवार देर रात एफआईआर दर्ज करा दी। सचिवालय में निजी सचिवों के खुलेआम रिश्वत मांगने का खेल उजागर होने के बाद सीएम ने बृहस्पतिवार सुबह आला अफसरों को तलब किया।

पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निजी सचिव ओमप्रकाश कश्यप, खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के निजी सचिव एसपी त्रिपाठी और शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव संतोष अवस्थी को निलंबति करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर सरकार का जीरो टॉलरेंस है। किसी भी स्तर पर कोई भी शिकायत मिलने पर सरकार कठोर कार्रवाई करेगी। सचिवालय प्रशासन विभाग को भी ऐसे प्रकरणों की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। योगी आदित्यनाथ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें