फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश खन्ना बोले : लालू से भी ज्यादा गंभीर मामला सिसौदिया और सत्येंद्र का, संजय के खिलाफ ईडी के पास ठोस सुबूत

Fri, 06 Oct 2023 09:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आप के सांसद संजय सिंह के बारे में कहा कि उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। ईडी के पास ठोस सुबूत हैं और कानून अपना काम करेगा। आप के ईमानदार पार्टी के दावे पर कहा कि उनके दो पूर्व मंत्री जेल में हैं।
विज्ञापन
वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोपों को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि नौकरी के एवज में जमीन घोटाले के आरोपी राजद नेता लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी लेकिन आप के नेता मनीष सिसौदिया और सत्येंद्र जैन को बेल तक नहीं मिली। इससे समझा जा सकता है कि मामला कितना गंभीर है।

विज्ञापन


खन्ना ने आप के सांसद संजय सिंह के बारे में कहा कि उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। ईडी के पास ठोस सुबूत हैं और कानून अपना काम करेगा। आप को ईमानदार पार्टी के दावे पर कहा कि उनके दो पूर्व मंत्री जेल में हैं।

उन्होंने जातिगत जनगणना को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि गरीब हर जाति व धर्म में हैं। उसकी कोई जाति नहीं होती और गरीबों को बेहतर स्थिति में लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट के मुताबिक 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि वे शाहजहांपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं। 43 साल से अपने क्षेत्र में वोट मांग रहे हैं, जबकि उनकी जाति के महज 2,100 वोटर हैं। इसके बावजूद काम व साख के दम पर जनता उन्हें चुन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें