राजधानी लखनऊ में युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि भाई मुझसे दुष्कर्म करता है। अब्बू और अम्मी भी उसी का साथ देते हुए मुझे धमकाते हैं। तहरीर के आधार पर पारा थाने में भाई एवं माता-पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती के मुताबिक 15 अप्रैल को निकाह के बाद वह रुखसत होकर ससुराल पहुंची। 29 अप्रैल को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जांच कराई गई तो पता चला कि वह पांच हफ्ते दो दिन की गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने पर पति व ससुराल वालों को युवती के गर्भवती होने का पता चला। उन लोगों ने जब युवती से बात की तो उसने सारी आपबीती ससुराल वालों को बता दी।
ये भी पढ़े- UP Weather Today: 58 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, बारिश का अलर्ट; 70 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी हवा
युवती की पूरी बात सुनने के बाद ससुराल वालों ने उसके माता-पिता से संपर्क किया और शिकायत की तो उन लोगों ने दहेज उत्पीड़न केस में फंसाने की धमकी देते हुए उनको चुप रहने के लिए कहा। वहीं, ससुराल वालों ने युवती को इस मामले में पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी।