फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एसआईआर: चुनाव आयोग का दावा, प्रदेश में वितरित किए गए 99.93 प्रतिशत गणना फॉर्म, पांच दिन अभी शेष

Sat, 06 Dec 2025 10:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

SIR in UP: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अभी इस प्रक्रिया में पांच दिन शेष हैं। चुनाव आयोग ने दावा किया है कि करीब-करीब सभी जगह फॉर्म पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
एसआईआर के प्रति जागरूकता रैली निकालते बीएलओ व अन्य।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में चल रहे एसआईआर के कार्यो में प्रगति तेज है। उन्होंने बताया कि बीएलओ को अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं का एक बार पुनः अपने स्तर पर गहन जांच करने और इस कार्य में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए का पूर्ण सहयोग लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपील की कि राजनीतिक दल भी बूथों पर नामित बीएलए को अपने स्तर से सहयोग करने के लिए निर्देशित करने का कष्ट करें, जिससे प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज हों सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक प्रदेश में 34 विधानसभा क्षेत्रों में और 91441 बूथों पर शत प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक 15.43 करोड़ से अधिक (लगभग 99.93) गणना प्रपत्रों का वितरण हो चुका है, जिसमें 14.52 करोड़ से अधिक (लगभग 94.04 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज कर दिया गया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

लखनऊः पांच दिन शेष, काम 35 फीसदी से अधिक बाकी

जिले में चल रहे एसआईआर के काम में तेजी जरूर आई है, लेकिन नियत समय में काम पूरा करने की चुनौती प्रशासन के लिए अभी भी बनी हुई है। वजह यह है कि इस कार्य के समाप्त होने में कुल पांच दिन समय शेष है, लेकिन काम करीब 35 फीसदी होना बाकी है।

जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में सबसे बेहतर काम मोहनलालगंज विधानसभा में चल रहा है। वहां शनिवार शाम तक 81.67 फीसदी काम पूरी कर लिया गया था। जिले में 3994535 मतदाताओं का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। रविवार शाम तक 2577668 मतदाताओं के पुनरीक्षण का काम पूरा कर लिया गया। जो कुल मतदाताओं का 64.53 फीसदी है। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 81.67 फीसदी काम हुआ है। यहां 359016 मतदाताओं में से 293225 मतदाताओं का पुनरीक्षण किया जा चुका है। मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 79.12 %, बक्शी का तालाब में 73.51 %, सरोजनीनगर में 61.84 %, लखनऊ (पश्चिम) में 64.69 %, लखनऊ (उत्तरी) में 54.19 %, लखनऊ (पूर्वी) में 55.78 %, लखनऊ सेंट्रल में 59.46% एसआईआर का काम पूरा किया जा चुका है, लेकिन ओवरऑल अभी भी करीब 35 फीसदी से अधिक काम बाकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें