फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: पांच दिन शेष, काम 35 फीसदी से अधिक बाकी

विज्ञापन
निर्वाचन आयोग करा रहा एसआईआर।
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में चल रहे एसआईआर के काम में तेजी जरूर आई है, लेकिन नियत समय में काम पूरा करने की चुनौती प्रशासन के लिए अभी भी बनी हुई है। वजह यह है कि इस कार्य के समाप्त होने में कुल पांच दिन समय शेष है, लेकिन काम करीब 35 फीसदी होना बाकी है। जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में सबसे बेहतर काम मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में चल रहा है। वहां शनिवार शाम तक 81.67 फीसदी काम पूरी कर लिया गया था।
विज्ञापन

जिले में 3994535 मतदाताओं का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। रविवार शाम तक 2,577,668 मतदाताओं के पुनरीक्षण का काम पूरा कर लिया गया। जो कुल मतदाताओं का 64.53 फीसदी है। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 81.67 फीसदी काम हुआ है। यहां 359,016 मतदाताओं में से 293,225 मतदाताओं का पुनरीक्षण किया जा चुका है।
मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 79.12 %, बक्शी का तालाब में 73.51 %, सरोजनीनगर में 61.84 %, लखनऊ (पश्चिम) में 64.69 %, लखनऊ (उत्तरी) में 54.19 %, लखनऊ (पूर्वी) में 55.78 %, लखनऊ सेंट्रल में 59.46% एसआईआर का काम पूरा किया जा चुका है, लेकिन ओवरऑल अभी भी करीब 35 फीसदी से अधिक काम बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें