फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : घर-घर पहुंचने लगे बीएलओ, मतदाताओं को दिया गणना प्रपत्र

विज्ञापन
मतदाताओं से मिलते डीएम विशाख जी।
विज्ञापन
लखनऊ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की मंगलवार से शुरुआत हो गई है। राजधानी में बीएलओ ने विधानसभा क्षेत्रवार घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र देना शुरू कर दिया है। इन प्रपत्रों को भरकर वापस बीएलओ को देना होगा।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने एसआईआर कार्यक्रम शुरू कराया है। इसका मकसद अयोग्य मतदाताओं के नाम सूची से हटाना और योग्य व्यक्तियों के नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में जोड़ना है। मंगलवार को डीएम विशाख जी ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 19, 20 व 100 का निरीक्षण किया। यहां बीएलओ राजेश चंद्र राव, सरला और गंगाराम उपस्थित मिले। डीएम ने बीएलओ से पूरी जानकारी ली। लोगों से भी संवाद किया। बीएलओ को निर्देशित किया कि सभी प्रपत्र समय पर भरवाकर वापस जमा करवाना जरूर सुनिश्चित करें। लापरवाही इसमें नहीं होनी चाहिए।

मतदाताओं से मिलते डीएम विशाख जी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें