फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झूलेलाल जयंती पर ग्राहकों को छूट देंगे सिंधी व्यापारी

विज्ञापन
सिंधी समाज की ओर से 12 दिवसीय भगवाना झूलेलाल महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को वीआईपी रोड स्थित शिवश
विज्ञापन
लखनऊ। सिंधी समाज की ओर से 12 दिवसीय भगवाना झूलेलाल महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को वीआईपी रोड स्थित शिवशांति बाबा आसूदाराम आश्रम से किया गया। संत साईं मोहनलाल की अगुवाई में पूजा-अर्चना और सत्संग का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी तादाद में समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं चेट्टी चंद मेला कमेटी की आमसभा की बैठक में अपील की गई कि झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 19 और 20 मार्च को सिंधी प्रतिष्ठानों में उत्पादों पर 5 से 10 फीसदी तक की छूट दी जाए।
विज्ञापन

चेट्टी चंद मेला कमेटी की बैठक में प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि 20 मार्च को झूलेलाल वाटिका में सामूहिक रूप से भगवान झूलेलाल की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा भोपाल के कलाकार शुभम नथानी सिंधी गीतों पर धमाल मचाएंगे। झूलेलाल वाटिका में मेले का आकर्षण भगवान झूलेलाल की भव्य प्रतिमा के दर्शन और समाज को संदेश देने वाली झाकियां भी होंगी। इसके अलावा पकवानों के स्टॉल लगाए जाएंगे। नवजात शिशुओं का भगवान झूलेलाल मंदिर में मुंडन संस्कार भी कराया जाएगा।

मेला कमेटी के संरक्षक मोहनदास लदानी, राजा राम भावनानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, हंसराज राजपाल, राजू जसवानी, सतीश लखमानी, विक्की दयलानी, आनंद खत्री, राम बालानी, नीतेश मध्यान, पुलकित राजपाल, कन्हैया लाल चांदवानी, संतोष हिरवानी, जेपी नागपाल, इंदर कालधी, नीरज राजपाल, सतीश आडवाणी, महेश तलरेजा आदि मौजूद रहे।

सिंधी समाज की ओर से 12 दिवसीय भगवाना झूलेलाल महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को वीआईपी रोड स्थित शिवश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें