ओडिशा के राउरकेला से दबोचे गए सिमी आतंकियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। आतंकियों ने अपने मददगारों के तौर पर कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। एनआईए इनसे अभी तक हासिल सूचना की जांच कर रही है।
ओडिशा के राउरकेला में बुधवार को दबोचे गए सिमी आतंकियों अमजद खान उर्फ दाऊद उर्फ पप्पू उर्फ उमर, जाकिर हुसैन उर्फ सादिक उर्फ विक्की डॉन उर्फ विनय कुमार, शेख महबूब उर्फ गुड्डू उर्फ समीर उर्फ रमेश, सालिक उर्फ सल्लू से जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं।
एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल इन सभी आतंकियों की गिरफ्तारी पर दस-दस लाख रुपये का इनाम घोषित था।
एनआईए सूत्रों का कहना है कि अभी तक की पूछताछ में इन लोगों ने कई लूट और डकैतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।