फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार समेत व्यापारी ने किया सुसाइड: कभी झलका ही नहीं मुस्कुराहट के पीछे का दर्द, हर कोई स्तब्ध

Tue, 01 Jul 2025 01:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कपड़ा कारोबारी के परिवार सहित खुदखुशी के बाद अशर्फाबाद कॉलोनी में सन्नाटा पसरा रहा। पड़ोसियों ने कहा कि शोभित सबसे हंसकर मिलते थे। कभी लगा ही नहीं कि ऐसा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
व्यापारी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में कपड़ा व्यापारी शोभित के परिवार समेत आत्महत्या करने से अशर्फाबाद कॉलोनी में हर कोई स्तब्ध है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा कि हमेशा मुस्कुराते हुए सबसे मिलने वाले शोभित ऐसा कदम उठा सकते हैं। शोभित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि बैंक से लोन लिया था जिसे चुका नहीं पा रहे हैं... लोन बढ़ता ही जा रहा है... हमारे पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

विज्ञापन


शोभित के पड़ोसी मित्र कपड़ा कारोबारी सुनील कुमार ने बताया कि कभी सोचा नहीं था कि मेरे खुशमिजाज दोस्त शोभित ऐसा कदम उठा लेंगे। उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। बताया कि शोभित और मैंने लघु बाल विद्या मंदिर में साथ पढ़ाई की थी। इंटर के बाद से हम दोनों अलग हो गए थे। बीच-बीच में मुलाकात होती रहती थी। 

...शोभित बहुत ही सौम्य स्वभाव के थे

गौरव गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे एक फेसबुक पोस्ट में शोभित की मौत की खबर देख कर दंग रह गया।उनके घर पहुंचा तो शोभित, उनकी पत्नी और बेटी का शव देख कर मैं सिहर गया। हम दोनों अक्सर मिलते थे। उन्होंने कभी अपनी समस्याओं का जिक्र तक नहीं किया। वहीं, प्रदीप गुप्ता और अजीत ने कहा कि शोभित बहुत ही सौम्य स्वभाव के थे। हमने कभी उन्हें किसी से झगड़ते नहीं देखा। वह सबकी मदद के लिए तैयार रहते थे। कभी उनके चेहरे पर तनाव नजर आया ही नहीं।

अकेले पड़ गए, अपनों ने नहीं दिया साथ

सुसाइड नोट में शोभित ने अपनी पीड़ा बया की है। उन्होंने लिखा है कि वह एकदम अकेले पड़ गए। उन्होंने नोट में अपनों पर साथ नहीं देने और परिजनों की प्रताड़ना का जिक्र भी किया है। एडीसीपी के मुताबिक शोभित के ससुराल वाले लखनऊ पहुंचे हैं। इस मामले में कोई तहरीर मिलती है तो एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें