फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निर्माण की शिकायत कर उगाही करने वाले 20 और चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण की शिकायत कर उगाही करने वाले 20 और चिन्हित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। अवैध वसूली के लिए निर्माण करने वालों को परेशान करने वाले 20 और लोगों की सूची एलडीए ने तैयार की है। इससे पहले 28 लोगाें की सूची एलडीए तैयार कर चुका है। इसकी जानकारी शासन को भी भेजी गई है।
विज्ञापन


उगाही के लिए निर्माण कार्य की शिकायत करके आम जनता को प्रताड़ित करने वाले लोगों की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं। बीते दिनों पुलिस में भी ऐसा मामला दर्ज हुआ। इस उगाही में एलडीए के कुछ कर्मचारियों, अधिकारियों और इंजीनियरों की भी शह रहती है। उगाही करने वाले उनके लिए एजेंटे के तौर पर काम करते हैं। यह लोग एलडीए की वेबसाइट, आईजीआरएस और आरटीआई के जरिए भी निर्मााण की शिकायतें करते हैं। करीब दो महीने पहले एलडीए ने जांच कराई तो पता चला कि 28 लोगों ने ही जनवरी 2024 से 30 मई 2025 के बीच निर्माण कार्यों को लेकर में 2114 शिकायतें दर्ज कराई। जिसके बाद एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को सभी जोनल अफसरों को यह आदेश जारी करना पड़ा कि निर्माण कार्यों के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर गहन परीक्षण के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आम लोगों को परेशान करने के मकसद से शिकायत करने वाले 20 और लोगों की चिन्हित किया गया है। इनकी सूची भी शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें