शिरोमणि अकाली दल ने उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों खासकर बिजनौर, रामपुर व लखीमपुर खीरी में लंबे समय से रह रहे सिख किसानों को उजाड़ने व जमीनों से बेदखल करने पर विरोध जताया है।
शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस पर आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा।
सूत्रों के अनुसार चंदूमाजरा ने सिख किसानों की जमीनें छीनने के मामले में सीएम योगी को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पुलिस उत्पीड़न की भी शिकायत करते हुए कहा कि किसानों के साथ नाइंसाफी हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सिख किसान को न तो परेशान किया जाएगा और न ही उजाड़ा जाएगा।