फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरा साइन बोर्ड, अब तक नहीं उठा

Sun, 24 May 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मोहन रोड पर गिरा साइन बोर्ड।
विज्ञापन
काकोरी। नगर निगम के कल्याण सिंह वार्ड अंतर्गत मोहन रोड किनारे लगा साइन बोर्ड 21 मई को अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इसे अब तक हटाया नहीं गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हादसे की आशंका जताई है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार राकेश, कल्लू, नरेश, राका समेत अन्य लोगों ने बताया कि 21 मई को किसी वाहन ने बोर्ड में टक्कर मारी थी। इससे नरौना सहित आसपास के गांवों से बुद्धेश्वर आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निगम की अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द बोर्ड हटवाने और नया लगवाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें