फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लाइब्रेरी का समय बढ़ाने की मांग पर किया घेराव

विज्ञापन
लविवि में प्रदर्शन करते छात्र।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की टैगोर लाइब्रेरी और साइबर लाइब्रेरी के खुलने का समय बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने मानद लाइब्रेरियन कार्यालय का घेराव किया। लाइब्रेरी की समस्याओं के संबंध में भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन




छात्रों ने आरोप में कहा कि लाइब्रेरी में रोजाना सैकड़ों छात्र पहुंचते हैं, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं में कमी है। शौचालयों में गंदगी रहती है। पीने के पानी की भी व्यवस्था ठीक नहीं है। समस्याओं के निराकरण के लिए छात्र नेता शुभम खरवार की अगुवाई में छात्रों ने मानद पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. केया पांडेय को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान छात्रों ने अपनी पुस्तक टैगोर लाइब्रेरी में ले जाने, शौचालय की सफाई और शोध छात्रों की समस्याएं दूर करने की मांग रखी। प्रदर्शन में तौकील गाजी, प्रेम प्रकाश, वरुण, अमितेश, अनादि अन्नू समेत तमाम छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें