फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: ये घरेलू चीजें दे रही जानलेवा बीमारियां

Fri, 11 Sep 2015 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेडिएशन का असर बाद में दिखता है लेकिन रोजमर्रा के जीवन में उपयोग में लाई जाने वाली चीजें हमारे लिए कब खतरा बन जाएं, ये हम नहीं जान पाते।
विज्ञापन


रेडियो एक्टिव विकिरण का प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर भी पड़ सकता है। इससे उसकी कोशिकाओं में विकृति आ सकती है जिससे बच्चे का विकास प्रभावित हो जाता है। खासतौर से एक्स-रे, सीटी स्कैन के विकिरण से गर्भस्थ शिशु को बचाना बहुत जरूरी होता है।

क्योंकि इसका असर क्या पड़ा है ये बाद में दिखता है। केजीएमयू के रेडियोडायग्नोसिस विभाग की हेड प्रो. नीरा कोहली ने रेडिएशन के कारण होने वाले प्रभावों और चिकित्सा में इसके इस्तेमाल पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रो. कोहली इंडियन सोसाइटी ऑफ पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी की उपाध्यक्ष भी हैं। प्रो. नीरा कोहली ने बताया कि राजधानी में शुक्रवार से पहली बार दो दिवसीय 13वीं नेशनल कांफ्रेंस ऑफ पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी का आयोजन किया जा रहा है।
 
जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ जुटेंगे। उन्होंने बताया कि विकिरण का शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव का उदाहरण हिरोशिमा और नागासाकी है। रेडिएशन का प्रभाव ज्यादा होने पर त्वचा, आंखें, थायराइड ग्लैंड आदि प्रभावित हो सकते हैं। इसकी वजह से बांझपन और बच्चे पैदाइशी विकृति हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

हेयर ड्रायर तक है खतरनाक

प्रो. कोहली ने बताया कि हर व्यक्ति पर किसी न किसी तरह से विकिरण का प्रभाव पड़ रहा है। एक्स-रे, सीटी स्कैन व न्यूक्लियर मेडिसिन का कार्य करने वाले टेक्नीशियन व चिकित्सक इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
 
ऐसे लोगों में रेडिएशन ज्यादा होने पर उन्हें काम से कुछ समय के लिए हटा दिया जाता है। अस्पतालों ही नहीं घरों में भी रेडिएशन और मैग्नेटिक फील्ड की चपेट में लोग आ रहे हैं।

माइक्रोवेब ओवन, मोबाइल टावरों, डिश वाशर, लैपटॉप से लेकर साधारण से दिखने वाले हेयर ड्रायर से विभिन्न तरंगे निकलती रहती हैं। इसके चलते कैंसर, आर्थराइटिस, अल्जाइमर, हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ गया है। रेडिएशन खून की क्वालिटी और दिमाग की कोशिकाओं को प्रभावित करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें