फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिद्धि ने ताशी को किया बाहर

विज्ञापन
आइटा चैंपियनशिप में खेलतीं सिद्धि सिंह
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी की सिद्धि सिंह ने उलटफेर भरे मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त यूपी की ताशी किरन को 9-1 से मात देते हुए अंडर-16 आइटा चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस वर्ग के अन्य मुकाबलों में तीसरी वरीयता प्राप्त अदित्री सिंह, आठवीं वरीयता प्राप्त आशिका जायसवाल और शीर्ष वरीय सौंदर्या जायसवाल ने जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन

अदित्रि ने सियोना को 9-1, आशिका ने महाराष्ट्र की ताहा देसाई को 9-3 और सौंदर्या ने वर्तिका अग्रवाल को 9-0 से पराजित किया। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में बुधवार को सभी आयु वर्गों में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 बालक वर्ग के तहत शीर्ष वरीय रबीब अली खान ने कृष्णा सिंह को 9-5, तीसरी वरीयता प्राप्त युवराज सिंह ने अर्णव को 9-2, दूसरी वरीयता प्राप्त तेजस सिंह (यूपी) ने दिल्ली के पार्थ को 9-0 और अर्णव शुक्ला ने कबीर शर्मा को 9-1 से हराते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।
अंडर-16 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शीर्ष श्रीवास्तव ने ध्रुव सिंह को 9-4, पांचवीं वरीयता प्राप्त रोहिन राज ने रिशांत जायसवाल को 9-4, चौथी वरीयता प्राप्त विराट सिंह ने सातवीं वरीयता प्राप्त तेजस सिंह को 9-4 और दूसरी वरीयता प्राप्त अर्जुन शर्मा ने युवराज सिंह को 9-3 से पराजित किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय अनाया सेन (यूपी) ने गुजरात की काली चक्रवर्ती को 9-0 और चौथी वरीयता प्राप्त आशी किरन ने शिवान्या गौतम को 6-0 (रिटायर) को हराया।

आइटा चैंपियनशिप में खेलतीं सिद्धि सिंह

आइटा चैंपियनशिप में खेलतीं सिद्धि सिंह

आइटा चैंपियनशिप में खेलतीं सिद्धि सिंह

आइटा चैंपियनशिप में खेलतीं सिद्धि सिंह

आइटा चैंपियनशिप में खेलतीं सिद्धि सिंह

आइटा चैंपियनशिप में खेलतीं सिद्धि सिंह

आइटा चैंपियनशिप में खेलतीं सिद्धि सिंह

आइटा चैंपियनशिप में खेलतीं सिद्धि सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें