फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कसा तंज : तीन दिन उत्तर प्रदेश पर्यटन के बाद वापस लौटीं प्रियंका गांधी

Sun, 18 Jul 2021 07:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब ट्वीटरजीवी नेता एसी कमरों में बैठकर सिर्फ ट्वीट के जरिए नेतागिरी कर रहे थे।
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि देश से अधिक विदेशों में रहने वाली कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की फिक्र छोड़ दें। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के यूपी में कोविड कंट्रोल के बाद प्रियंका को यूपी के लोगों की याद आई है।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब ट्वीटरजीवी नेता एसी कमरों में बैठकर सिर्फ ट्वीट के जरिए नेतागिरी कर रहे थे। उस समय मुख्यमंत्री प्रदेश का दौरा कर कोरोना प्रबंधन कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि प्रियंका को यूपी की जनता की कितनी चिंता है उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डेढ़ साल बाद वे केवल तीन दिन के लिए लखनऊ आई, यहां से फिर विदेश यात्रा जा रहा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने कोरोना काल के दौरान जनता की किसी भी तरीके से मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता समझदार है। जिला पंचायत में वह कांग्रेस को अपना जवाब सुना चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को यूपी के बेरोजगारों की चिंता है लेकिन राजस्थान के बेरोजगार युवाओं की कोई फिक्र नहीं है। यहां तक की जब राजस्थान से आए बेरोजगार युवा प्रियंका से मिलने की कोशिश करते हैं तो उनको कांग्रेस कार्यकर्ता बुरी तरह से पीटते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा को इस मामले पर जवाब देना चाहिए। उनको बताना चाहिए कांग्रेस शासन वाले राज्यों की कमियों पर वह क्यों चुप्पी साध लेती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें