फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत मेंटेनेंस शेड की सिक लाइन शुरू

विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन।
विज्ञापन
लखनऊ। वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए चारबाग स्टेशन पर बनाए गए मेंटेनेंस शेड की सिक लाइन शनिवार से शुरू हो गई। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने इसका शुभारंभ किया। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस कोचिंग कॉम्प्लेक्स में वंदे भारत के कोचों की मरम्मत और रखरखाव किया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ से प्रयागराज, पटना, सहारनपुर, देहरादून, गोरखपुर और मेरठ समेत कई शहरों के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इन ट्रेनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चारबाग स्टेशन पर आधुनिक मेंटेनेंस शेड तैयार किया गया है।
सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि शनिवार को डीआरएम ने कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर इसकी कार्यप्रणाली और कोचों के रखरखाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान सिक लाइन का उद्घाटन करने के साथ ही एक कोच की मरम्मत भी शुरू की गई। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेमी हाईस्पीड ट्रेनों के कोचों का नियमित रखरखाव निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान डीआरएम ने आलमनगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जर्जर पुराने भवन का तत्काल नवीनीकरण कराने और जरूरी सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रशिक्षण केंद्र को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, ताकि रेल कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरिज एंड वैगन) फणीन्द्र कुमार समेत मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें